एटा, जनवरी 10 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम रूरिया में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से चार, दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने सभी का मेडीकल कराया। घटनानुसार कोतवाली देहात के गांव रूरिया में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें पहली पक्ष से प्यारेलाल, छविराम, चेतराम व जयवीर घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से थान सिंह व उनकी पुत्री सुनीता घायल हो गयी। जिन्हें उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...