गिरडीह, जनवरी 10 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के बिरनी पंचायत अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में गुरुवार को हुए जमीन विवाद ने वृहद रूप ले लिया है। हालांकि बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जमीन विवाद में मारपीट के बाद एक पक्ष के तुलसी पंडित, सोमर पंडित वगैरह के लोगों पर आरोप है कि उसने दूसरे पक्ष के माणिक पंडित के खपरैल घर में गुरुवार रात आग लगा दी। जिससे घर में रखे हज़ारों बंडल पुआल, आलू आदि सामान जलकर राख हो गये। आग इतनी भयावह थी कि आग की लपटें तीन कमरों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घर में रखी सामग्री जलकर राख हो गयी। हालांकि गनीमत रही कि घर में बंधे गाय-बछड़े को बचा लिया गया तथा घर में एक भी परिजन नहीं सोए थे। घर में आग लगाने का आरोप विशाल पंडित, राजेश पंडित, राहुल पंडित पर है। जानकारी देते हुए स्थानीय उगन पंडित, तुलसी पंडित, ललिता देवी, फलिया देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.