शामली, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के घुंघरू मार्ग गढ़ी दौलत माइनर के निकट बाइक सवार दो पक्षों के बीच खूनी टकराव हो गया। विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई, तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए सीसी फुटेज खंगाल रही है। सोमवार को गांव गंगेरू मार्ग गढ़ी दौल माइनर के पास दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों ओर से दर्जनों अन्य युवक धारदार हथियार व अवैध तमंचे युक्त होकर हुड़दंग मचाते हुए मौके पर पहुंच गए। और एक दूसरे पर धारदार हथियार में तमंचे से हमला बोल दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की धाय धाय से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के खेतों में कार्य कर...