रुद्रपुर, अप्रैल 6 -- सितारगंज। दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने वाले युवक की दुकान में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। ग्राम सिसौना निवासी कुंती देवी पत्नी हरीश चंद्र ने तहरीर में पुलिस बताया है कि सिसौना इंटर कॉलेज के सामने उनकी दुकान है। दो अप्रैल को रोहित वर्मा, अमृतपाल, दीपांशु, हर्षित बोरा, दानिश, अरमान और समीर अपने सात-आठ साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर उनकी दुकान में घुस गए। दुकान में मौजूद महिला और उसके पुत्र गौरव से गाली-गलौज करने लगे। फिर दोनों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए बड़े बेटे मनोज से भी मारपीट की। मारपीट में दोनों को काफी गुम चोटे आई है। बताया कि 11 मार्च को दो पक्षों में विवाद हुआ था। उस विवाद में उसके छोटे बेटे गौरव ने बीच-बचाव किया था। इससे नाराज लड़कों ने उसके घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.