इटावा औरैया, दिसम्बर 30 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी के नगला हीरालाल में घूरा डालने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के 8 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक पक्ष के आरोप है कि पुलिस को 15 दिन पहले शिकायत की थी। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई, जब मंगलवार को दोबारा विपक्षीयों ने विवाद उत्पन्न किया थाने पहुंचकर दोबारा शिकायत की तो उल्टा उनके पूरे परिवार को थाने में बैठा लिया। पुलिस ने रामवरन, रामग्रीश, अवलेश, तहसीलदार, नीरज शर्मा, सीमा, शिवाली, सरिता और अल्का को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से सभी को कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...