मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर में दो पक्षों के विवाद में छुड़ाने गए राजा कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें वह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि शरीर के रीढ़ पर दो चाकू लगा है। डॉक्टर ने आठ ताका लगाया है। पीड़ित ने तीन नामजद सहित अन्य पर चाकू मारने का आरोप लगाया है। आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.