मुंगेर, जनवरी 5 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना के बाद मामले में एक पक्ष की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कुल 7 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में एक पक्ष की ओर से ताजपुर गांव निवासी अवदा देवी ने आवेदन देकर कुल 7 व्यक्ति को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले में नामजद पंकज कुमार तथा महेश्वर मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ----------------------------------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.