लखीसराय, मई 30 -- बड़हिया, एक संवाददाता। नगर के वार्ड संख्या छह टोला रामचरण (दुअन्नी) में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दी गई है। पहले पक्ष के नीतीश कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पिता अजय कुमार सिंह को रवीन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, मुनीन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह समेत अन्य ने बथान से घर आने के दौरान लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। बीच बचाव करने आए उनके चाचा रजनीकांत सिंह और विजय सिंह को भी पीटा गया। आरोप है कि इस दौरान गले से सोने की चेन और जेब से नौ हजार रुपये भी छीन लिए गए। पीड़ित पक्ष ने जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रविंद्र कुमार की पत्नी कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.