शामली, जून 9 -- क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टिल में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया जिसमें महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायल होने उपचार करने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव इस्सोपुर टील निवासी पवन पक्ष व पूनम पक्ष के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच बढ़ते विवाद के बाद हंगामा हो गया। दोनों ओर से एक दर्जन लोग मौके पर जमा हो गए, और एक दूसरे के साथ अभद्रता गाली गलौच करने लगे। विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों व पत्थर से हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। खूनी संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों से 30 वर्षीय रवि, 35 वर्षीय पूनम, 20 वर्षीय शिवम सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुं...