लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- खीरी थाना क्षेत्र की नकहा पुलिस चौकी अंतर्गत छोटी झंडी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान धारदार हथियार चलने से लाला, संतराम, छोटू उर्फ शिवा, मोनू आदि निवासीगण छोटी झंडी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। संतराम का आरोप है कि उनके छोटे भाई के साथ गांव के ही दबंग रामनरेश ,राजाराम, जोगेंद्र कल्लू व रामू ने मारपीट की उसके बाद घर पर आकर उक्त लोग हमलावर हो गए और धारदार हथियारों से लैस होकर आए दबंगों ने हमला कर पूरे परिवार को जख्मी कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची नकहा पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकहा में भर्ती कराया है। जहां घायलों का इलाज जारी है। नकहा पुलिस चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.