फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में दोनों पक्ष की महिलाओं ने एक दूसरे पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की महिला का आरोप है कि 31 जुलाई की सुबह वह अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान गांव के रोहित पुत्र छेदालाल उसके घर में घुस आया और महिला को बदनीयत से दबोच लिया। आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने विरोध करते हुए चिल्लाई तो उसका शोर सुनकर महिला का पति उसे बचाने के लिए आ गया। इसी दौरान आरोपी ने अपने पिता, बहन, मां को घर के अंदर बुला लिया। सभी आरोपियों ने आते ही गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। पत्नी को बचाने आए पति को भी बेरहमी से पीट दिया। शोर सुनकर अन्य परिज...