रुद्रपुर, दिसम्बर 28 -- नानकमत्ता। पुलिस ने स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका। आरोपियों ने अपना नाम जीवन कार्की पुत्र बलबहादुर कार्की और देव कुमार चौधरी पुत्र देशराज चौधरी निवासी महेंद्रनगर, कंचनपुर नेपाल बताया। जीवन के पास 8.02 ग्राम और देव कुमार के पास से 6.83 ग्राम स्मैक पन्नियों में मिली। एसओ ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने कई नशा बेचने वालों के नाम बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी कर उनकी संपत्ति की जांच भी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.