प्रयागराज, जनवरी 16 -- मौनी अमावस्या के पहले माघ मेले में पांटून पुलों को फिर से बंद किया जाने लगा। शुक्रवार दोपहर बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस ने झूंसी से मेला की ओर आ रहे लोगों को वाहन के साथ चार नंबर पांटून पुल से जाने के लिए कहा। जो कि गंगोली शिवाला मार्ग पर है और त्रिवेणी मार्ग से काफी दूर है। इसके कारण लोगों को परेशानी हुई। कई श्रद्धालु पहले हनुमान मंदिर जाने की बात कहकर पुलिस से जाने की अनुमति मांगते दिखे और उनकी बहस भी हुई। मौजूद पुलिसकर्मियों से लोगों ने पूछा कि लगातार यह एनाउंसमेंट किया जा रहा है कि दो नंबर और चार नंबर पुल झूंसी से मेला जाने के लिए है। जब पुलिस ने जाने नहीं दिया तो तमाम लोग चार नंबर पुल पर गए। इसी बीच पुलिस ने वाहन के लिए पुल खोलकर जाने दिया तो लोगों ने नाराजगी जाहिर की। चार नंबर पुल से गंगोली शिवाला से आने वा...