नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- केरल में अजगर को मारकर उसका मांस पकाने का मामला सामने आया है। वन रेंज अधिकारी सुरेश पी ने बताया कि कन्नूर के पनपुझा इलाके की यह घटना है। दो स्थानीय व्यक्तियों प्रमोद और बिनीश को गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक वयस्क अजगर को मारने और उसका मांस पकाने का आरोप है। यह घटना 10 सितंबर को हुई, जब दोनों ने अपने घरों के पास रबर बागान से अजगर का शिकार किया। इसके बाद, उन्होंने सांप को काटकर प्रमोद के घर पर उसकी करी तैयार की। वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेंज अधिकारी सुरेश पी और उनकी टीम ने प्रमोद के घर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अजगर के अवशेष और पकाया हुआ व्यंजन जब्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.