जहानाबाद, जून 16 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से बक्सा में रखा दो देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुलाबगंज गांव निवासी स्वर्गीय बैजू साव के पुत्र अंकित साव के साथ एक आरा निवासी अंतर्जातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था जब अंकित साव ने युवती को रखने से विरोध किया तो उन्होंने शकूराबाद पुलिस को सूचना दिया। पुलिस कार्रवाई करते हुए घर में विधिवत छापेमारी की जहां अंकित साव घर से फरार हो गया। छापेमारी के दौरान घर में रखे बक्सा से दो देसी पिस्तौल एवं दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.