श्रावस्ती, मई 24 -- इकौना,संवाददाता। वीरपुर कटरा मार्ग पर शुक्रवार देर रात दो लोग अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी इकौना में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बहराइच के लिए रेफर किया गया। नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती कटरा बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता 40 वर्ष पुत्र मालिकराम व उसकी पत्नी शीलम गुप्ता 38 वर्ष शुक्रवार की शाम एक मांगलिक कार्यक्रम में गए हुए थे। वापस लौटते समय देर रात श्रावस्ती हवाई अड्डा के निकट सड़क पर घूम रहे गोवंश से बाइक सवार टकरा गए। जिससे बाइक सवार चालक विजय कुमार गुप्ता गोवंश की सींग लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया। इसके साथ ही एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल विजय कुमार की हालत नाजुक देखत...