फतेहपुर, जनवरी 13 -- औंग। थाने के खदरा गांव में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर दो दुकानों से जेवरात व नगदी समेत एक लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। चोरों ने सर्राफ के दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की गाड़ी देख शातिर दुबक गए। जिससे बड़ी वारदात टल गई। वहीं भुक्तभोगियों की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खदरा गांव में चोरों ने सत्यम एंटरप्राइजेज के शटर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे औरRs.60 हजार नगद चोरी किया। इसी तरह अविका मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर चोरों नेRs.12 हजार नगदी एवं एक सोने की अंगूठी चोरी करने के बाद कामतानाथ ज्वेलर्स की दुकान तक गए लेकिन पुलिस की गाड़ी वह वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हुई। पुलिस के सीसीटीवी खंगालने पर चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए चार चोर नजर आए। वह सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.