वाराणसी, फरवरी 11 -- रोहनिया/चौबेपुर (वाराणसी)। राजातालाब और चौबेपुर क्षेत्र में शराब की दो दुकानों से मंगलवार रात चोरी हुई। चोर नगदी और शराब ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चोरों की तलाश में जुटी है। राजातालाब थानाक्षेत्र के बूड़ापुर गांव में देशी शराब दुकान से चोरों ने 90 हजार रुपये नगद और 50 हजार रुपये की शराब की पेटी पार कर दी। सेल्समैन सनी बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचा, तब चोरी की जानकारी हुई। चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी उठा ले गए। सनी ने बताया कि चोर पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर उसके सहारे दुकान में दाखिल हुए थे। उधर, चौबेपुर के डुबकिया बाजार स्थित जयरामपुर सड़क पर अंग्रेजी शराब एवं बीयर की कंपोजिट दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने 25 हजार रुपये की चार पेटी बीयर पार कर दी। दुकान मालिक कटारी (चोलापुर) निवासी लक्ष्मीना देवी के पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.