उरई, मई 5 -- कुठौंद। हदरुख में रविवार दोपहर मरोड़ा रोड स्थित दो दुकानों में आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आसपास के लोग आग बुझाने पहुंचे पर तब तक दोनों दुकानों का सारा सामान जल गया। आग लगने की वजह होटल की भट्टी से निकली चिंगारी बताई जा रही है। लोगों की माने तो आग की शुरूआत धर्मेंद्र सिंह के होटल से हुई, होटल में जल रही भट्ठी की चिंगारी से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि धर्मेंद्र सिंह ने आग लगने का कारण अज्ञात बताया है। धर्मेंद्र की होटल के ठीक बगल में दीपु जोशी की किराने की दुकान है जिसमें देखते ही देखते आग ने दोनों दुकानों को चपेट में ले लिया। धर्मेंद्र सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। गांव के पियूष, मोहित समेत अन्य लोगों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने में मदद की। कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.