संभल, फरवरी 22 -- थाना कैला देवी क्षेत्र के सौंधन चौकी अंतर्गत गुरुवार रात को चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलकर ताले तोड़ दिए। चोर दुकान से इनवर्टर, बैटरी, स्पीकर और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी सुबह दुकानदारों के दुकान पहुंचने पर हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पहली घटना बस स्टैंड पर नई की दुकान की है। सौंधन गांव निवासी आदिल की दुकान सौंधन चौकी के सामने बस स्टैंड पर स्थित है। रोजाना की तरह वह गुरुवार शाम दुकान बंद कर घर चला गया। जब शुक्रवार सुबह दुकान पहुंचा तो खिड़की टूटी हुई थी और अंदर से इनवर्टर, बैटरी और स्पीकर गायब थे। दूसरी घटना भारत पेट्रोल पंप के सामने बांस-बल्ली की भमोरी पट्टी गांव निवासी रामसेवक यादव की है। गुरुवार रात वह दुकान बंद कर घर गया, लेकिन जब सुबह लौटा तो दुकान के ताले टूटे मिले। जांच करने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.