देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में 6-7 जनवरी को दो दिवसीय 'माल्टा महोत्सव' एवं 'घाम तापो-नींबू सानो' कार्यक्रम होगा। सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन की ओर से यह आयोजित किया जाएगा। उत्तराखंड के पर्वतीय किसानों, पारंपरिक कृषि और स्थानीय फल-संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन द्वारा दो दिवसीय 'माल्टा महोत्सव' एवं 'घाम तापो-नींबू सानो' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 6 एवं 7 जनवरी को आईटीबीपी ग्राउंड सीमाद्वार में होगा। फाउंडेशन की संस्थापक गीता धामी ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में नींबू वर्गीय फलों विशेष रूप से माल्टा, नींबू और संतरे के उत्पादन और विपणन को प्रोत्साहित करना है, ताकि पर्वतीय क्षेत्रों के किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिल सके और...