बदायूं, सितम्बर 3 -- बदायूं,संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके लिए समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश -2047 अभियान की जागरूकता के लिए पूर्व अधिकारियों व प्रवुद्धजनों को टॉस्क देकर जिलों में प्रवास करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जिलों के नामित नोडल अधिकारियों को विभिन्न टॉस्क सौंपे हैं। इस अभियान के लिए बदायूं जिले के लिए चित्रकूट मंडल के पूर्व कमिश्नर व बदायूं के डीएम रहे दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. संतोष अरोरा, कानपुर की चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार शर्मा व पॉवर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता राजेश कुमार सिंह शामिल किया गया है। अधिकारियों की यह टीम ...