बलरामपुर, फरवरी 21 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के शिक्षाशास्त्र विभाग एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान तथा उत्कर्ष फाउंडेशन के अनुदान से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार को हुआ। संगोष्ठी में विभिन्न प्रदेशों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। समापन समारोह का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, मुख्य अतिथि पूर्व डीन बीएड सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर डॉ. अरुण कुमार सिंह, उत्कर्ष फाउंडेशन के सचिव डॉ. रामानंद तिवारी, पूर्व सुआक्टा अध्यक्ष प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. श्रीप्रकाश मिश्र तथा आयोजन सचिव डॉ. दिनेश कुमार मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। प्रो. जेपी पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एव...