दरभंगा, फरवरी 9 -- दरभंगा। यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की बैठक स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश के आवास पर हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से आम जनता के लिए दो दिवसीय मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इस शिविर में क्लब के वरीय एवं अनुभवी चिकित्सकों की सहभागिता रहेगी तथा जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। निर्णय के अनुसार शनिवार 21 फरवरी को प्रात: 11 बजे से सोनकी रोड स्थित सहिला गांव में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इसके संयोजक क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ. विनोद कुमार होंगे। रविवार, 22 फरवरी को सुबह 10 बजे से बहादुरपुर प्रखंड के श्रीराम पिपरा गांव में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया जाएगा। इसके संयोजक क्लब के सदस्य ई. चंदन सिंह होंगे। कैंप को सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए डॉ. ओमप...