इटावा औरैया, जनवरी 7 -- चकरनगर। दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस बीडीओ यदुवीर सिंह व मास्टर ट्रेनर प्रेम किशोर ने दिए सुझाव उपस्थिति ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व पंचायत सहायको को ओएसआर के बारे मे समझाया,प्रेम किशोर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायते स्वयं से धन अर्जित करना सीखे जिससे अपनी पंचायत मे विकास कार्य ज्यादा करवा पाएंगे l उन्होंने कहा कि पानी के लिए सभी ग्राम पंचायतो मे टंकी बनवाई जा रही है कही कही पानी सप्लाई शुरू भी हो गया है तथा कुछ अभी काम अधूरा होने के कारण प्रगति पर है बहुत जल्द पानी घर घर पहुंचाया जायेगा l पानी का पैसा लाभार्थी से लेना होगा। तालाब का पट्टा व ग्राम समाज की जमीन, पंचायतो मे लगने वाले मेला, तथा बाजार, हाट आदि से पंचायते टेक्स वसूलेगी उस रूपये से पंचायत मे विकास कार्य करवाए जायेंगे। बीडीओ ने बताया कि जो पंचायते छोटी ...