बिजनौर, मई 1 -- श्री शिव कृष्ण मंदिर खारी कुआं में दो दिवसीय पंचम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव का शुभारंभ सामूहिक पूजन एवं हवन यज्ञ से हुआ। जिसमें मुख्य यजमान दिव्य आलोक शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी बीना शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु परिवारों ने आहुतियां अर्पित कीं। पूजन आचार्य पंडित गौरव कृष्ण भारद्वाज व पंडित वैभव कृष्ण भारद्वाज ने मंत्रोच्चार के साथ संपादित कराया। महंत मोतीलाल शर्मा व सुधाकर शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। पूरे मंदिर परिसर में भजन, मंत्रों और जयकारों की गूंज रही। समापन पर विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.