साहिबगंज, फरवरी 8 -- उधवा। प्रखंड के पीर बाबा बहाउद्दीन कादरी दरगाहडांगा मजार में दो दिवसीय जलसा का आयोजन हुआ। जलसा में कौम व मिल्लत के मौजूदा हालात व समाज में फैली कुरीतियों पर नेपाल के मौलाना शफीकुल्लाह चतुर्वेदी ने तकरीर पेश किया। मदरसा कमेटी के सचिव मसउद आलम ने बताया कि गुरुवार के दिन में औरतों के लिए एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया।अंतिम रात नेपाल के चतुर्वेदी ने कहा कि इस्लाम पूरे विश्व में सर्वाधिक माननें वाले धर्म हैं। इस धर्म में मस्जिद पहुंचने वाले सब एक समान है। मस्जिद में छोटा-बड़ा,अमीर-गरीब का भेदभाव नहीं किया जाता है।इस दौरान मुख्य अतिथि ने मदरसा में अध्यनरत 20 मुक्कमल हाफिज को दस्तरबंदी दिया गया। मौके पर मौलाना फारुख हुसैन शम्सी,अली हैदर,नूह आलम,अब्दुल खालिद, मुफ्ती मुमताज अली,शहादत हुसैन,सबीर आलम, सफीकुल आलम,फिरोज आलम,नुरु...