घाटशिला, जनवरी 6 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना अंतर्गत राखा कॉलोनी मे मा रंकिनी बॉयज क्लब राखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय डे-नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसमे बंगाल टाइगर जादूगोड़ा विजेता रही और जोय इलेवन राखा उपविजेता रही। विजेता को दस हजार और ट्रॉफी एवं उपविजेता को सात हजार और ट्रॉफी दिया गया। दोना टीमों को मुर्गाघुटु ग्राम प्रधान लिटा राम मुर्मू के हाथो से सम्मानित किया गया। मौके पर कमिटी के समीर वरन दास,मनोहर भंज, मुकेश भंज,विनोद भंज, रवि भंज, प्रवीण सिंह,राजेश भंज,मुकेश शर्मा,हर्ष साहू,वेदप्रकाश दुबे,राज माझी,दिलीप सी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...