जौनपुर, जनवरी 14 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला राजकीय पुस्तकालय में मंगलवार को दो दिवसीय कॅरियर गाइडेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में 33 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य और नोडल शिक्षक शामिल हुए। जनपदीय मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार और पवन कुमार गुप्ता ने स्कूलों में कॅरियर गाइडेंस के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों और सफलताओं पर चर्चा की। प्रधानाचार्यों और नोडल शिक्षकों ने सीआईआई टेस्ट, तमन्ना टेस्ट की रिपोर्ट, पंख पोर्टल और कैरियर कार्ड्स पर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही जीवन कौशल लाइफ स्किल की आवश्यकता, छात्रों के सर्वांगीण विकास में इसकी उपयोगिता और इसे छात्रों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.