पूर्णिया, नवम्बर 22 -- हरदा, एक संवाददाता। कृत्यानंद नगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय रहुआ पश्चिम के प्रांगण में दो दिवसीय कबीर अध्यात्म बोध महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। सत्संग प्रेमियों ने पूरे परिसर में भव्य पंडाल, रोशनी और मंच की व्यवस्था कर दी है। महोत्सव की शुरुआत शनिवार 22 नवंबर की सुबह प्रभातफेरी से होगी। इसके बाद नाम, ध्यान और भजन-संगीत कार्यक्रम शुरू होंगे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण परम पूज्य गुरुदेव संत अभय साहेब का अमृत प्रवचन रहेगा, जो 22 और 23 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। जिले के विभिन्न इलाकों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। संरक्षक संत संजय साहेब ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय कबीर महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें स्थानीय रहुआ पंचायत सहित आसपास की पंचायतों के लोगों का सहयोग म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.