गोरखपुर, जनवरी 11 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। तपानाथ इंटर कॉलेज, जगतबेला में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्ट्स कम्पटीशन बड़े ही उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, बैडमिंटन, रस्सा-कस्सी, दौड़, कैरम सहित कई अन्य रोचक खेल आयोजित किए गए। सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया और दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवसागर पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शम्भूनाथ पाण्डेय, श्रीराम द्विवेदी, सत्यव्रत उपाध्याय (जिम्मी) ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की जमकर सराहना की तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.