कटिहार, फरवरी 18 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह व तकिया शरीफ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित दो दिवसीय उर्स-ए-मुबारक कार्यक्रम बड़े ही अकीदत के साथ मंगलवार की शाम को संपन्न हो गया। बता दे कि ख्वाजा वहीद असगर रहमतुल्लाह अलहै के मजार पर दो दिनों तक आयोजित किए गए उक्त 40 वें उर्स के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों, स्थानीय लोगों और बाहर से आए मेहमानों ने उक्त खानकाह मजार शरीफ में अपनी अपनी हाजिरी लगाई। बड़े ही अकीदत के साथ फ़ातिहाखानी की तथा चादरपोशी की। उर्स का शुभारंभ सोमवार की दोपहर, बाद-ए-नमाज-ए-जोहर, रस्म-ए-चादरपोशी के साथ हुईं। दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों के दौरान तिलावत-ए-कुरआन, नात-ए-पाक, फातिहा, कुल शरीफ और इस्लामी बयानों का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान सूफी संत हजरत शाह नूर आलम एवं दरगाह के मोहतमीम ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.