मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादाबाद। आरआरके स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज किया गया। बालक वर्ग के लिए राम प्रकाश राजरानी मैमोरियल टूर्नामेंट व बालिका वर्ग के लिए मधुलिका कोठीवाल मैमोरियल टूर्नामेंट आयोजित की गई। टूर्नामेंट में कुल 38 टीमों ने प्रतिभागिता की, जिसमें 21 टीमें 'बालक वर्ग' की व 17 टीमें बालिका वर्ग की रहीं। शनिवार को इसका फाइनल खेला जाएगा। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी मुनिराज सिंह व केसीएम एजुकेशनल समिति के प्रबंधक सलिल कोठीवाल, निदेशक केके मिश्रा ने बास्केटबॉल कोर्ट पर फीता काटकर व गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों का परिचय लिया। वहीं डीआईजी ने सभी बच्चों को खेलों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा खेल हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके ब...