हजारीबाग, अक्टूबर 10 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर में दो दिन से पानी की सप्लाई बाधित है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। इसका कारण सिर्फ वॉल्ब खराब होना बताया जाता है। इससे शहर की 50,000 से अधिक आबादी के समक्ष पानी का संकट खड़ा हो गया है। 1952 के पुरानी व्यवस्था के कारण और उचित देखरेख के अभाव में आम जनता को पीने का पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। नगर निगम के अधिकारी जो पानी सप्लाई को देखते हैं। उनको फोन करके इसकी जानकारी दी गई पर गुरुवार तक कोई कार्रवाई हुई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब से पानी सप्लाई का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है। तब से आए दिन पानी के सप्लाई में बाधा होते रहती है। कभी वॉल्ब खराब तो कभी पाइप लीक ,कभी ज्वाइंट लिक होते रहता है और सबसे बड़ी बात यह है की कई बार बिना फिल्टर किए हुए पानी का सप्लाई कर दिया जाता है। दो दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.