श्रावस्ती, फरवरी 6 -- श्रावस्ती, लक्ष्मनपुर, संवाददाता। दो दिन से लापता एक युवक का शव भिनगा जंगल में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। साथ ही शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भिनगा नगर स्थित नई बाजार निवासी अखिलेश कुमार उर्फ रामू (28) पुत्र दीन दयाल बुधवार से घर से लापता था। शुक्रवार शाम को युवक का शव भिनगा जंगल में अंटा तिराहे से सड़क से करीब 200 मीटर अंदर जंगल में पेड़ के सहारे रस्सी के फंदे में लटका पाया गया। बताया जाता है कि परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। युवक का सुराग न लगने पर परिजनों ने गुरुवार शाम को कोतवाली भिनगा में आकर प्रार्थना पत्र दिया और युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस व परिजन युवक की तलाश करने लगे। शुक्रवार को प...