आजमगढ़, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान। महराजगंज थाना क्षेत्र के अक्षयवट गांव में बुधवार को छोटी सरयू नदी के किनारे दो दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पास में उसकी बाइक भी खड़ी थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विंदेश्वरी मिश्र सोमवार की सुबह घर से बाइक से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। घर से करीब तीन किलोमीटर दूस भैरवा बाबा स्थान के पास नदी के किनारे उसका शव मिला। पास में बाइक भी पड़ी थी। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्ती की। घरवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.