उन्नाव, जुलाई 12 -- औरास। थाना क्षेत्र के देवतारा गांव स्थित देशी ठेका के पास दो दिन से लापता युवक का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला। यह देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। शव की पहचान होने पर ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरास थाना क्षेत्र के हाथीखेड़ा गांव के रहने वाले धनीराम का तीस वर्षीय बेटा अच्छेलाल भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह गुरुवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक घर नही पहुंचा था। शुक्रवार दोपहर बाद देवतारा गांव में संचालित देशी शराब ठेका के पास संदिग्ध हालत में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अच्छेलाल दो भाइयों में छोटा एवं अविवाहित था। घर में अकेला ही रहता था। उसके मां व बाप की पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.