हरदोई, जनवरी 10 -- मल्लावां। दो दिन से लापता मजदूर का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। क्षेत्र के गांव बरौना निवासी सरोज कुमार ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई राजू शराब पीने का आदी था। वह बीते गुरुवार की शाम करीब चार बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह परिजन गांव के बाहर खोजबीन कर रहे थे। तभी बरसाती नाले के पास नीम के पेड़ में रस्सी से उसका शव लटकता हुआ मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.