सिमडेगा, जुलाई 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के सलडेगा बासेन टोली से बुधवार से लापता बच्चे का शव शुक्रवार को घोड़बहार स्थित एक तालाब से बरामद किया गया। पुलिस यूडी केस का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। बताया गया कि बासेनटोली निवासी किशोर टेटे का आठ वर्षीय पुत्र रित्विक टेटे पिछले बुधवार को अचानक घर से कहीं चला गया। किशोर टेटे ने बताया कि उनका पुत्र एबनॉरमल था। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी रित्विक का कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद थाना में भी बेटे के लापता होने की सूचना दी गई थी। इधर शुक्रवार को घोड़बहार मुहल्ले के लोगों ने तालाब में एक बच्चे का शव देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक बच्चें की पहचान रित्विक टेटे के रुप में की गई। पुलिस ने शव का ...