आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता।रौनापार थाना क्षेत्र के सरगहा सागर गांव में दो दिन से लापता अधेड़ का शुक्रवार की दोपहर कुआं में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वह घर से बकरी के लिए चारा लाने के लिए निकले थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के सरगहा सागर गांव निवासी 55 वर्षीय बदरूद्दीन बकरी पाले हुए हैं। बुधवार की दोपहर में बकरी के लिए चारा लेने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की दोपहर में गांव के सिवान में उनका शव मिला। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची ने शव को कुआं से निकालवाया। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपार्ट आने के बाद स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.