मेरठ, जनवरी 6 -- मवाना। मवाना से सरधना के बीच आम जनता की सुविधा के लिए शुरू की गई रोडवेज बस सेवा महज दो दिन बाद अव्यवस्था की शिकार हो गई है। सेवा शुरू होते ही संचालन में आई खामियों के कारण लगातार दो दिनों से रोडवेज बसों का संचालन बंद है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ डिपो की दो बसों को मवाना व सरधना के बीच लगाया गया था। नव वर्ष पर परिवहन विभाग द्वारा आम लोगों के लिए यातायात की सौगात दी। विभाग ने मवाना से सरधना कस्बे के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू की थी। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी थी। छात्र, नौकरीपेशा, व्यापारी और ग्रामीण यात्रियों को उम्मीद थी कि अब उन्हें सस्ती और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी, लेकिन दो दिनों से बसों के अचानक बंद हो जाने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। यात्रियों ने कहा कि बस सेवा शुरू हो...