जमशेदपुर, नवम्बर 28 -- शहर में दो दिन में मौसम तेजी से बदला है। तापमान में दो दिन में 4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार से बुधवार तक 3.9 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान में तीन दिन में 2.6 डिग्री की गिरावट आई है। इतना ही नहीं, दो दिन से सुबह में हल्की हवा भी चल रही है, जिसका असर ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो-तीन दिन में अधिकतम और न्यूनतम दोनों में और अधिक गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे आ सकता है। यह भी बताया कि न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण ठंड का ज्यादा असर पड़ सकता है। फिलहाल अधिकतम तापमान में अगले एक सप्ताह में और कमी आएगी, जिससे ठंड में और अधिक वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.