गुड़गांव, अप्रैल 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने मंगलवार को निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग व अन्य अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान मेयर ने अधिकारियों को अगले दो दिन में सभी कूड़ा घरों से कूड़ा उठाने निर्देश दिए है। मंगलवार को मेयर व निगमायुक्त बेरीवाला बाग, झाड़सा, कार्टरपुरी व खांडसा स्थित सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर कूड़े की स्थिति का जायजा लिया और अगले दो दिन में सभी कूड़ाघरों को खाली कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिकारियों से कहा कि वह सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों से कचरा उठाकर बंधवाड़ी स्थित कचरा निष्पादन प्लांट में भिजवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मुख्य सडक़ों, बाजारों, गार्बेज वर्नेबल प्वाइंटों व सार्वजनिक स्थानों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.