सोनभद्र, जुलाई 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में पिछले दो दिनों में तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे उमस बढ़ गई। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी, जिससे पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी के कारण पसीने से तर बतर नजर आए। वहीं सूरज ढलने के बाद लोगों ने उमस से थोडी राहत महसूस की। सोनांचल में पिछले दो दिनों से तेज धूप निकल रही है। गुरुवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली रही। इससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह केअनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार पिछले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे उमस बढ़ गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.