बरेली, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर-बीसलपुर हाईवे की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को लेकर चल रही खींचतान दो दिन में समाप्त हो जाएगी। पीलीभीत प्रशासन ने एसएलएओ को दो दिन में परिसंपत्तियों के मूल्यांकन की फाइनल रिपोर्ट दो दिन में मुहैया कराने का भरोसा दिया है। फाइनल रिपोर्ट के बाद ही परिसंपत्तियों को मूल्यांकन तय हो सकेगा। करीब आठ महीने से परियोजना का काम बहुत धीमा चल रहा है। शाहजहांपुर-बीसलपुर हाईवे 47 किमी लंबा है। बीसलपुर के 13 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण हाईवे के लिए किया गया है। रसूखदारों के सिंडिकेट ने हाईवे का एलाइनमेंट लीक कर गोदामों को निर्माण कराया था। महावा गांव में छह गोदाम बनाए गए हैं। करीब नौ महीने पहले पीडब्ल्यूडी ने गोदामों का मूल्यांकन कर एसएलएओ को रिपोर्ट भेजी थी। एक-एक गोदाम का मूल्यांकन 2.50 से 3 करोड़ के बीच किया गया था। तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.