सोनभद्र, जनवरी 2 -- विंढमगंज। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति को लेकर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। बिजली विभाग ने बताया कि किरबिल पावर के 132 केवी लाइन पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने के कारण 20 जनवरी से 03 जनवरी तक 33 केवी लाइन बंद रहेगी। इस दौरान दोनों दिन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक विण्ढमगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य सिस्टम को और बेहतर तथा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक घरेलू, व्यापारिक एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.