साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में सोमवार से गर्भवती महिलाओं का ऑपेरशन शुरू किया गया है। इससे मरीज व उसके परिजनों ने राहत की सांस ली है। एक महिला डॉक्टर के छुट्टी व दूसरी महिला डॉक्टर के प्रशिक्षण पर जाने से बीते दो दिनों से सदर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का ऑपरेशन बाधित था। दरअसल, महिला डॉक्टर डॉ. पूनम कुमारी प्रशिक्षण के लिए गई थी। जबकि अस्पताल की डॉ. श्रीजा कृष्णा छुट्टी पर जाने से दो दिन तक ऑपरेशन (सीजर) नही हो सका था। इसके चलते मरीजों को रेफर करना पड़ा। दोनों महिला डॉक्टर के लौटने पर सोमवार को चार ऑपरेशन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...