सीवान, मई 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पिछले दो सप्ताह से गर्मी लोगों का पसीना छूड़ा रही है। इससे बच्चे से लेकर वृद्ध तक सभी परेशान है। यहां तक की पशुओं को इस मौसम से बेचैनी जैसी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिनों तक मौसम में नरमी नहीं आने वाली है। वहीं रविवार को बारिश की संभावना बन रही है। बारिश होने के बाद से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद से ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को गर्मी के चलते कई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहोश होने की सूचना मिली थी। वहीं लोगों को गर्मी से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार से आसमान में अगले चार दिनों तक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। रविवार को बारिश की स्थिति बन रही है। इसके बाद ...