जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- शहर में दो दिन की राहत के बाद बुधवार से फिर लू चलने लगी। इस बीच हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के टोला भेलाईडीह की करुणा सरदार (38) की लू से मौत हो गई। करुणा सरदार को बुखार के बाद इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। करुणा सरदार पूर्व वार्ड सदस्य थीं।बुधवार को कोल्हान में बहरागोड़ा का तापमान सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सरायकेला का तापमान 43.4 डिग्री और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर लू चलती रही। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में चार दिन तक हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी है। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अलर्ट किया गया है। इस दौरान दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। गोड्डा का तापमान सबस...