नवीन थलेड़ी। देहरादून, जून 28 -- भाजपा हाईकमान की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तिथि के ऐलान के साथ ही पार्टी में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। संभावित दावेदार लाबिंग में जुट गए हैं। अभी तक आठ से ज्यादा दावेदार प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। पार्टी हाईकमान की पसंद कौन होगा, यह तस्वीर तो एक जुलाई को ही साफ हो पाएगी, लेकिन माना यह भी जा रहा है कि हाईकमान मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा से प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकता है।2022 में महेंद्र भट्ट बने थे अध्यक्ष वरिष्ठ विधायक मदन कौशिक के कुर्सी से हटने के बाद 30 जुलाई, 2022 को भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली थी। बदरीनाथ विधानसभा सीट से चुनाव हारने के बावजूद पार्टी ने भट्ट पर भरोसा जताया और उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। दरअसल, भट्ट की संगठना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.